फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: पुरानी रंजिश के चलते तेहरवीं के कार्यक्रम में चलीं अंधाधुंध गोलियां, दो महिलाएं हुई जख्मी

Sat, 29 Jan 2022 04:50 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में पुरानी रंजिश के चलते तेरहवीं के कार्यक्रम में अंधाधुंध गोलियां बरसाई गई, गोलीबारी की घटना में दो महिलाएं जख्मी हुई हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर के महाराजपुर थाना के ग्राम सेला में पुरानी रंजिश के चलते  तेरहवीं के कार्यक्रम में अंधाधुंध गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। वहीं, हादसे में द्रोपती पटेल और संध्या पटेल को गोली लगने से दोनों महिलाएं जख्मी हो गईं। 
विज्ञापन

मामला पुरानी रंजिश का था, जिसकों लेकर पहले वाद-विवाद हुआ और यह बाद में गोलीबारी हो की गई।  आरोपियों के गोलियां बरसाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोगों ने बृजबिहारी पटेल एवं आसाराम पटेल पर गोलिया बरसाने और महिलाओं को गोली मारकर घायल करने का आरोप लगाया है। वहीं, पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस के द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। घटना के बाद आरोपी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए गांव में घूम रहे हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें