फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेशः छतरपुर में ऑपरेशन के बाद मरीजों को कंधे पर लादकर घर ले जा रहे परिजन

Tue, 21 Nov 2017 11:45 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के छतरपुर के अस्पताल में सुविधा के बिगड़े हालातों का काला सच उस वक्त सामने आया जब परिवार नियोजन के लिए अस्पताल पहुंची एक महिला को जमीन पर लेटकर इंतजार करना पड़ा। हालात बद से बदतर उस वक्त दिखे ऑपरेशन के बाद उसे स्ट्रेचर न होने के चलते उसे परिवार को कंधे पर लादकर घर ले जाना पड़ा।
विज्ञापन


ये वाक्या मध्यप्रदेश में हेल्थकेयर के बिगड़े हालातों को बयां कर रहा है। दरअसल, अस्पताल में फैमिली प्लानिंग के लिए मेडिकल कैंप लगा था और यहां महिलाएं ऑपरेशन के लिए पहुंच रही थीं, लेकिन उन्हें प्रशासन की नाकामी का सामना करना पड़ा।

महिला के परिवार ने बताया कि उसे टैक्सी में अस्पताल लाना पड़ा था और जब वे यहां पहुंचे तो महिला को फ्लोर पर ही लेटना पड़ा। दरअसल, मेडिकल कैंप की वजह से वहां भीड़ बढ़ गई थी और प्रशासन को इस बात की जानकारी भी थी, इसके बावजूद कारगर कदम नहीं उठाए गए।
विज्ञापन


पढ़ें: बीजेपी मेयर ने कमिश्नर को दी औकात में रहने की धमकी, अनुशासन सिखाया तो अच्छा नहीं होगा
 
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक चीफ मेडिकल एंड हेल्थ ऑफिसर डॉ. अशोक तिवारी ने कहा कि अस्पताल की नई बिल्डिंग के निर्माण के चलते मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, उन्हें मामले को गंभीरता से लिया और कहा कि वे इसके खिलाफ सख्त जांच करवाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें