फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: टीवी देखने को लेकर दंपती में विवाद, पत्नी ने पति की आंख फोड़ी, जेवरात-नगदी लेकर मायके भागी

Thu, 24 Mar 2022 01:02 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में टीवी देखने की बात को लेकर एक दंपती के बीच विवाद हो गया। पत्नी ने लोहे की रॉड से पति पर वार कर उसकी आंख फोड़ दी। पीड़ित पति ने थाने में पत्नी की शिकायत थाने में दर्ज की है।
विज्ञापन
घायल पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में एक पति-पत्नी के बीच की टीवी देखने की बात पर विवाद हो गया। पत्नी ने अपने पति की आंख फोड़ दी और बाद में घर से गहने पैसे लेकर अपने मायके भाग गई। पीड़ित पति ने अपनी पत्नी, सास, साली सहित एक अन्य व्यक्ति की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पत्नी प्रीति के खिलाफ धारा 324 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लोधीकुईया इलाके में रहने वाले संजय पुत्र बाबूराम सोनी ने बताया कि शनिवार को वह अपने घर पर बैठा टीवी देख रहा था तभी टीवी देखने की बात को लेकर उसकी पत्नी प्रीती सोनी नाराज होकर उसे भला-बुरा कहने लगी। इसके बाद जैसे ही वह कमरे से बाहर निकला वैसे ही प्रीति ने लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी आंख से खून निकलने लगा। रात में ही उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी आंख खराब कह कर उसे ग्वालियर रैफर कर दिया।

घटना के बाद सटई निवासी पीड़ित की सास, साली और रवि साहू उसके घर आए जिनके साथ प्रीति घर के जेवरात और बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई। पति संजय ने बताया कि उसकी पत्नी से इससे पहले भी कई बार विवाद हो चुका है और अक्सर वह गुण्डों से पिटवाने की धमकी दे चुकी है। वह अभी भी मेरे दो बच्चों को भी अपने साथ ले गई है, एक बेटा छोड़ गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें