फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: कैमरे में कैद हो गई आरोपी की ये गंदी हरकत, नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में हुआ गिरफ्तार

Sat, 16 May 2026 06:40 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में नाबालिग लड़की से सरेराह छेड़छाड़ करना युवक को भारी पड़ गया। जब पीड़िता जोर से चिल्लाने लगी तो आरोपी डरकर दूर भाग खड़ा हुआ। वहीं, पीड़िता के परिजनों ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस थाने में की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
नाबालिग लड़की से सरेराह छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में दिनदहाड़े राह चलते नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जहां कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लोधी कुइया इलाके में एक मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की के साथ गलत हरकत कर डाली। लड़की अपने साथ हुई अचानक इस गंदी हरकत को पहले भांप न सकी और छेड़छाड़ का शिकार हो गई। लेकिन जब लड़की को पता चला तो उसने जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन


घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद आरोपी की पहचान अहमद राइन के रूप में हुई है, जो वार्ड नंबर सात सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लोधी कुइया का निवासी है।

ये भी पढ़ें- MP News: भोजशाला में गूंजे पूजा-पाठ और हनुमान चालीसा के स्वर, हाईकोर्ट के फैसले के बाद पहली बार हुई आराधना
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
परिजनों ने भाजपा मंडल मंत्री सत्यम शर्मा और मंडल उपाध्यक्ष निक्की ताम्रकार के साथ कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ के मामले में आरोपी अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें