फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण पर साइकिल से पहुंचे कलेक्टर, इलाज में लापरवाही करने वाले डॉक्टरों की ली क्लास

Tue, 22 Feb 2022 04:53 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर आज साइकिल से शहर का औचक निरीक्षण करने निकले, इस दौरान उन्होंने छत्रसाल चौराहे पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और जिला अस्पताल में लापरवाह डॉक्टरों की क्लास ली।
विज्ञापन
औचक निरीक्षण पर जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर आज सुबह साइकिल से शहर के औचक निरीक्षण पर निकले। कलेक्टर सबसे पहले छत्रसाल चौराहे पहुंचे और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। यहां से सीधे जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती मरीजों की शिकायत सुनी।
विज्ञापन


डॉक्टरों के चेम्बर खाली देखकर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर कर अनुपस्थित डॉक्टर्स के वेतन काटने SDM को निर्देश दिया। वहीं, सख्त लहजे में काम न करने वाले डॉक्टर्स पर कार्रवाई करने की बात कही। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड में मरीजों को होने वाली परेशानियों पर भी जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर संदीप जीआर के साथ SDM यूसी मेहरा, CMO ओमपाल सिंह और उपयंत्री महेंद्र पटेल मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें