फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: रखरखाव नहीं होने से फूटी नहर, खेतों में पानी भरने से खराब होने लगीं फसलें

Fri, 24 Dec 2021 08:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले के लवकुशनगर जनपद पंचायत के श्याम का खोड़ा गांव के पास सब माइनर नहर फूटने का मामला सामने आया है। इससे किसानों के खेतों में पानी भरने लगा है और किसानों की फसलें खराब होने की समस्या आ खड़ी है।
 
विज्ञापन
Chhatarpur: नहर फूटने से खेतों में भरने लगा पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के लवकुशनगर जनपद पंचायत के श्याम का खोड़ा गांव के पास सब माइनर नहर फूटने का मामला सामने आया है। इससे किसानों के खेतों में पानी भरने लगा है और किसानों की फसलें खराब होने की समस्या आ खड़ी है।
विज्ञापन


मामला मुडेरी से बसंतपुर माइनर नहर का है, जहां श्याम के खोड़ा के पुष्पेन्द्र राजपूत के खेत से सब माइनर नहर फूट गई है, जिसके कारण खेतों में पानी भरने लगा है। किसानों का कहना है कि पानी अधिक भरने के कारण फसलें नष्ट होने लगी हैं।

किसानों की मानें तो विभाग की उदासीनता के चलते सब माइनरों का रख रखाव और सफाई न होने के कारण यह स्थिति प्रत्येक वर्ष कहीं न कहीं निर्मित हो जाती है। अबकी बार श्याम के खोड़ा में सब माइनर नहर फूटने के कारण आगे पानी नहीं जा पा रहा है, जिससे किसानों को सिंचाई की समस्या उत्पन्न हो रही है। तो वहीं नहर फूटने से पानी की अधिकता से फसलें खराब हो रही हैं। किसान की मानें तो बसंतपुर माइनर बैराज नहर जब से शुरू हुई है तब से यह हर साल टूटती है, जिससे हर साल यहां कई किसानों की फसलें नष्ट हो जाती हैं। बावजूद इसके शासन- प्रशासन कुछ नहीं करता। मिट्टी डाल कर मामला रफा-दफा कर देते हैं।
विज्ञापन


किसानों का सरकार से अनुरोध है कि या तो नहर दुरुस्त कराएं या फिर इस इसे बिल्कुल बंद कराएं। इस नहर के फूटने से यहां कम से कम दर्जन भर किसानों को नुकसान होता है उनकी फसलें खराब हो जातीं हैं। किसान पुष्पेंद्र पटेल के अनुसार नहर टूटने से 10 बीघा फसल का नुकसान हुआ है। जानकारी दी तो SDO साहब आए थे तो कह गए कोई मुआवज़ा नहीं बन सकता। हम नहर को टेम्परेजी ठीक करवा देते हैं। इस बार तकरीबन 10-12 किसानों का नुकसान हुआ है। ओम प्रकाश गुप्ता, पप्पू गुप्ता, रामेश्वर गुप्ता सहित अन्य किसान भी हैं जिनका लगभग 50 बीघा का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें