फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: शादी समारोह से डेढ़ लाख रुपयों से भरा बैग चोरी, अंधेरे का फायदा उठाकर रफूचक्कर हुआ चोर

Tue, 19 Apr 2022 04:38 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले के नौगांव में एक शादी समारोह से डेढ़ लाख रुपयों से भरा बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
होटल जहां से बैग चोरी हुआ है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के नौगांव में एक शादी समारोह से पैसों से भरा बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार नौगांव रोड पर स्थित होटल रीजेंसी में शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान बिजली कट गई। चोर मौके का फायदा उठाकर वधु पक्ष का रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। जैसे ही इस घटना की जानकारी समारोह में शामिल लोगों को लगी वैसे ही अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि होटल रीजेंसी में गुप्ता परिवार का शादी समारोह चल रहा था। रात के समय जब सभी लोग वर-वधु के जयमाला कार्यक्रम में व्यस्त थे, तभी अचानक बिजली जाने का फायदा उठाकर एक अज्ञात युवक पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये रखे थे।

वधु पक्ष राजनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम धमना से आया था। घटना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस को जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें