छतरपुर में 10 साल की बच्ची से रेप (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
छतरपुर जिले में नाबालिग से रेप के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। जिले के हरपालपुर में 21 फरवरी को आरोपी रतीराम सेन (50 वर्षीय) ने एक 10 साल की बच्ची से रेप किया था, पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376(एबी) भादवि 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे 24 घंटों से भीतर उसके गांव भदर्रा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी पहले भी वारदातों में शामिल था। पुलिस आरोपी का क्रिमिनल रिकॉर्ड तैयार कर रही है।