फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: अवैध हथियारों के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, 315 बोर का कट्टा और धारदार हथियार किए गए जब्त

Mon, 24 Jan 2022 04:15 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है, आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान जब्त अवैध हथियार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग आरोपियों से अवैध हथियार जब्त किए। जब्त हथियारों में कट्टा 315 बोर का, जिंदा कारतूस और तीन अन्य आरोपियों से धारदार हथियार चाकू जब्त किए गए हैं। चारों आरोपियों पर 4 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी 
1. आरोपी शिवम उर्फ लकी वाजपेयी के कब्जे से 315 बोर का एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस व एक खाली कारतूस जब्त  किया गया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

2. आरोपी देवेंद्र शर्मा पिता राजेंद्र प्रसाद शर्मा के कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ 25b आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


3. आरोपी देवेंद्र यादव पिता बिरेंद्र यादव के कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त किया गया है आरोपी के विरुद्ध धारा 25 बी आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

4. आरोपी संतोष उर्फ रवि यादव पिता दीना यादव के कब्जे से धारदार चाकू जब्त किया गया है । आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें