फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय में ‘कुलपति संवाद’ का होगा आयोजन, फेसबुक लाइव के माध्यम से व्याख्यान

Mon, 08 Jun 2020 09:18 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय में होने वाले इस आयोजन में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति प्रतिदिन शाम चार बजे देंगे फेसबुक लाइव के माध्यम से व्याख्यान
विज्ञापन
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की ओर से नौ से 15 जून तक ‘कुलपति संवाद’ ऑनलाइन व्याख्यानमाला का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में सात दिन तक देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद करेंगे। 

विज्ञापन


कुलसचिव डॉ. अविनाश वाजपेयी ने बताया कि इस महत्वपूर्ण व्याख्यानमाला का सीधा प्रसारण प्रतिदिन शाम चार बजे विश्वविद्यालय के फेसबुक पेज पर किया जाएगा। ‘कुलपति संवाद’ व्याख्यान माला का शुभारंभ नौ जून को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति श्री बल्देवभाई शर्मा के व्याख्यान से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


श्री शर्मा मंगलवार को शाम चार बजे ‘मीडिया और मूल्यबोध’ विषय पर संवाद करेंगे। 10 जून को महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय (वर्धा) के कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल ‘संचारक के रूप में गाँधीजी’, 11 जून को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय (कपिलवस्तु) के कुलपति प्रो. सुरेन्द्र दुबे ‘साहित्य और पत्रकारिता’, 12 जून को डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय (महू) की कुलपति डॉ. आशा शुक्ला ‘मीडिया में स्त्री मुद्दे’, 13 जून को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय (पलवल) के कुलपति श्री राज नेहरू ‘सूचना प्रौद्योगिकी और आत्मनिर्भर भारत’, 14 जून को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (नोएडा) के कुलपति प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा ‘आत्मनिर्भर भारत-प्रभावी रीति-नीति’ और 15 जून को हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (धर्मशाला) के कुलपति प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री ‘जम्मू-कश्मीर और मीडिया दृष्टि’ पर व्याख्यान देंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें