मध्यप्रदेश की मुरैना विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक रघुराज सिंह कसाना के घर पर सीबीआई ने छापेमारी की है। रघुराज पर लोन लेने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने का आरोप है। सीबीआई ने रघुराज के आवास के अलावा मुरैना के श्रीराम वेयरहाउस सहित कई इलाकों में छापेमारी की है।
सीबीआई की टीम ने बुधवार को जिन वेयरहाउस संचालकों के छापे की कार्रवाई की। उन्होंने अपने अपने वेयरहाउस में रखे अनाज की किसानों की जानकारी के बिना फर्जी रसीद बनाई और उन पर यूको बैंक से लोन ले लिया। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब किसानों के यहां पर बैंक से लोन वसूली के लिए नोटिस पहुंचने लगे। इस फ्राड में वेयरहाउस संचालकों के साथ बैंक के तात्कालीन अफसर भी शामिल थे।.