फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में सीबीआई का छापा: कृषिधन सीड्स कंपनी के ठिकानों पर कार्रवाई, बैंक से 33 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला

Fri, 11 Mar 2022 03:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में कृषिधन सीड्स प्राइवेट लिमिटेड छावनी इलाके में मोराई मोहल्ले के रॉयल हाउस दफ्तर में सीबीआई की टीम ने दबिश दी। इसके अलावा कंपनी के महाराष्ट्र के पुणे और जालना वाले दफ्तर पर भी टीम पहुंची है।
विज्ञापन
भोपाल सीबीआई की टीम ने बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर इंदौर की कृषिधन सीड्स कंपनी पर छापा मारा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल सीबीआई की टीम ने बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर इंदौर की कृषिधन सीड्स कंपनी पर छापा मारा। साथ ही महाराष्ट्र स्थित ठिकानों पर भी कार्रवाई की गई है। मामला बैंक के साथ 33 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बैंक ऑफ इंडिया ने कृषिधन सीड्स कंपनी को 33.09 करोड़ का बैंक लोन दिया था, लेकिन कंपनी ने लोन का इस्तेमाल गलत तरीके से किया। कृषिधन सीड्स प्राइवेट लिमिटेड ने बैंक फंडों की हेराफेरी कर बैंक को धोखा दिया है। बैंक ऑफ इंडिया ने शिकायत की थी। इस आधार पर सीबीआई की टीम ने कार्रवाई की है।

इंदौर में कृषिधन सीड्स प्राइवेट लिमिटेड छावनी इलाके में मोराई मोहल्ले के रॉयल हाउस दफ्तर में सीबीआई की टीम ने दबिश दी। इसके अलावा कंपनी के महाराष्ट्र के पुणे और जालना वाले दफ्तर पर भी टीम पहुंची है। कृषिधन सीड्स प्राइवेट कंपनी के तीन और सहयोगी कंपनियां हैं। जिनके नाम कृषि धन रिसर्च फाउंडेशन, राजेन्द्र एग्री प्रोडक्ट्स प्राइवेट लीमिटेड और मेरीगोल्ड इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड है। 
विज्ञापन


सीबीआई सूत्रों ने बताया कि इंदौर की कृषिधन सीड्स कंपनी ने बैंक ऑफ इंडिया के साथ धोखाधड़ी की है जिसमें उसने अपनी विभिन्न कंपनियों के माध्यम से बैंक को आर्थिक हानि पहुंचाई। प्रारंभिक जांच में लगभग 33 करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड की आशंका जताई गई है। सीबीआई की टीम कंपनी से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें