फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेशः अप्राकृतिक कृत्य करने से घोड़ी की मौत, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 08 Sep 2020 12:07 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, शहडोल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक घोड़ी के साथ कथित रूप से अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला सामने आया है। इस वीभत्स घटना के दौरान घोड़ी की मृत्यु हो गई। पुलिस ने इस घटना के संबंधित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दो दिन पहले शिकायतकर्ता ननबया वासुदेव ने आरोप लगाया कि शहडोल जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर अमलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत बटूरा गांव में पंकज वासुदेव (24) और उसके पड़ोसी लोकनाथ वासुदेव (28) ने उसकी घोड़ी के साथ दुष्कर्म किया।

 प्रत्यक्षदर्शी ननबया ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार की रात आरोपियों को घोड़ी के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते हुए देखा।

 उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि उसकी घोड़ी रस्सी से बंधी हुई थी। इस दौरान पंकज ने घोड़ी की गर्दन पर सामने से फंदा लगाया और लोकनाथ ने घोड़ी के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। इस दौरान घोड़ी की मौत हो गई। तिवारी ने कहा, हमने महिला की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


शनिवार को पंकज वासुदेव को गिरफ्तार कर लिया गया। लोकनाथ वासुदेव की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता और आरोपी एक ही इलाके में रहते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें