फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burhanpur: शराबी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, शराब पीने से रोका तो दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

Sun, 20 Oct 2024 04:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

सार

गोलू पिता दिगम्बर ने उसके पिता दिगम्बर लहानु सुल्ताने 65 की बक्खी मारकर हत्या कर दी। आरोपी शराब पीने का आदी है। शनिवार रात भी उनके बीच विवाद हुआ था।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खामनी में शराब के नशे में बेटे ने अपने 65 साल के पिता पर बक्खी (धारदार हथियार) से हत्या कर दी। घटना शनिवार रात की है। शाहपुर थाना पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। ओर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि  गोलू पिता दिगम्बर ने उसके पिता दिगम्बर लहानु सुल्ताने 65 की बक्खी मारकर हत्या कर दी। आरोपी शराब पीने का आदी है। शनिवार रात भी उनके बीच विवाद हुआ था। पिता शराब पीने से मना करता था, लेकिन शराबी बेटा आए दिन विवाद मारपीट करता था।

आरोपी रात में ही कस्टडी में लिया . टीआई ने बताया सूचना मिलने पर टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। आरोपी को कस्टडी में लिया गया। उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। रविवार सुबह शाहपुर में मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया गया। मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने पिता का इकलौता है। उसी ने शराब के नशे में इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें