फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burhanpur News: शाहपुर में पाड़ों की टक्कर का हुआ आयोजन, 100 से अधिक पाड़ों के बीच हुआ मुकाबला

Sat, 02 Nov 2024 08:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

सार

Burhanpur News: शनिवार को गोवर्धन पूजा के दिन पाड़ों की टक्कर का आयोजन किया गया। करीब 100 से अधिक पाड़ों के बीज मुकाबला हुआ। इसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। यहां मध्यप्रदेश के अलावा महाराष्ट्र के भी कई शहरों से लोग आए।
विज्ञापन
शाहपुर में पाड़ों की टक्कर का हुआ आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के शाहपुर में दीपावली के पड़वे के अवसर पर प्रति वर्षानुसार शनिवार को शाहपुर में पाड़ों की टक्कर का आयोजन किया गया। इसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग मप्र के अलावा महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों से पहुंचे।

विज्ञापन


दूर-दूर तक लोग मकानों की छतों पर बैठे नजर आए। करीब 100 से अधिक पाड़ों के बीच मुकाबला हुआ। मुकाबले के दौरान जीतने वाला पाड़ा हारने वाले पाड़े के पीछे दौड़ लगाता है। विजेता पाड़े के मालिक को एलईडी लेकर कूलर सहित अन्य कईं अलग अलग ईनाम दिए जाते हैं।  

बुरहानपुर जिले में यह परंपरा करीब 600 साल पुरानी बताई जाती है। जिले में चिंचाला, नेपानगर, शाहपुर, निंबोला, फोफनार, खामनी, भावसा, बंभाड़ा, रायगांव, खकनार, सिरपुर, धाबा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में हर साल विभिन्न मौकों पर पाड़ों की टक्कर कराई जाती है। हालांकि जिले में पाड़ां की टक्कर पर प्रतिबंध है, लेकिन सालों से चली आ रही यह परंपरा अब भी कायम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें