फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरहानपुर: कबूतर चोरी की शिकायत, पुलिस से सीसीटीवी में जांच कर आरोपियों को पकड़ने की मांग

Sun, 13 Feb 2022 04:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

सार

बुरहानपुर के बैरी मैदान क्षेत्र से अज्ञात बदमाश एक घर से टूर्नामेंट के लिए तैयार किए जा रहे 30 कबूतरों को चुराकर ले गया। इसकी शिकायत पीड़ित ने कोतवाली थाने में की। साथ ही मांग की कि पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से पता लगाकर चोरों को पकड़ा जाए।
 
विज्ञापन
30 कबूतर चोरी, पुलिस कर रही जांच - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुरहानपुर के बैरी मैदान क्षेत्र से अज्ञात बदमाश एक घर से टूर्नामेंट के लिए तैयार किए जा रहे 30 कबूतरों को चुराकर ले गया। इसकी शिकायत पीड़ित ने कोतवाली थाने में की। साथ ही मांग की कि पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से पता लगाकर चोरों को पकड़ा जाए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रियाज उद्दीन, अय्यूब खान निवासी बेरी मैदान ने रविवार सुबह कोतवाली थाने में शिकायत की कि छत पर 60 कबूतर मौजूद थे। इनमें 30 बच्चे और 30 खिलाड़ी कबूतर थे, जिन्हें खंडवा-बुरहानपुर की टीमों के बीच होने वाले टूर्नामेंट के लिए तैयार किया जा रहा था। शिकायतकर्ता ने पुलिस से कहा कि इससे पहले भी कई बार कबूतर चोरी हो चुके हैं, लेकिन शिकायत नहीं की। परंतु इस बार 30 कबूतर एक साथ चोरी हो गए। पीड़ितों ने पुलिस से सीसीटीवी के माध्यम से आरोपियों को पकड़ने की मांग शिकायती आवेदन में की ताकि पुरानी चोरी के आरोपी भी पकड़े जाएंगे। प्रशिक्षित एक कबूतरर की कीमत करीब 2 हजार रूपये होती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें