बुरहानपुर में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद अमोदे की गोली मारकर हत्या करने की कोशिश की गई। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। कांग्रेस नेता को गंभीर अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। अज्ञात हमलावर ने हत्या करने की नियत से सिर में गोली मारी थी, जिसे डॉक्टरों ने ब्रेन सर्जरी कर निकाल दिया। कांग्रेस नेता की हालत गंभीर है।
गोलीबारी की घटना की जानकारी के बाद एडिशनल एसपी, शाहपुर थाना प्रभारी गिरवर सिंह जलोदिया घटनास्थल पर पहुंचे और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू करने के निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। कांग्रेस नेता पर हुए हमले से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है।
पार्टी के दौरान मारी गोली
बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता प्रमोद आमदे शाहपुर के अपने गोडाउन में पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान उन पर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस को घटनास्थल से एक वेपन भी मिला है।