फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रतलाम में सर्राफा व्यापारी को फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी, एक महीने में तीसरी घटना

Thu, 09 Feb 2023 01:52 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

रतलाम शहर में एक सर्राफा व्यापारी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी ने फोन पर धमकी देते हुए एक लाख रुपये फिरौती के रूप में मांगे हैं, साथ ही पैसे न देने पर सर्राफा व्यापारी की जान लेने की बात कही है।
विज्ञापन
सर्राफा व्यापारी को जान से मारने की धमकी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम शहर में एक बार फिर सर्राफा व्यापारी को धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। फोन लगाने वाले ने फोन लगाने के बाद अवैध रूप से फिरौती की मांग करते हुए कहा कि यदि रुपये नहीं दिए तो जान से मार देंगे। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर देर रात प्रकरण दर्ज किया है। शहर के सर्राफा व्यापारी सहित एक अन्य व्यवसायी को धमकी दिए जाने का यह बीते एक माह में तीसरा मामला है। 
विज्ञापन


माणक चौक थाना पुलिस के अनुसार घटना की शिकायत घांस बाजार निवासी सर्राफा व्यवसायी राकेश सकलेचा ने की। राकेश ने शिकायत में बताया कि सात फरवरी की रात उसे एक मोबाइल नंबर से फोन आया था। फोन लगाने वाले ने अपना नाम पवन बताते हुए एक लाख रुपये की मांग करते हुए गाली-गलौच की और रुपये नहीं देने पर जाने से मारने की धमकी दी। घटना के संबंध में पुलिस ने बुधवार रात प्रकरण पंजीबद्ध किया है और अब वह मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

शहर में इसके पूर्व भी माणक चौक थानांतर्गत चांदनी चौक निवासी अतुल अग्रवाल ने भी शिकायत की थी। उसे भी अजय उर्फ अज्जू पहलवान नामक व्यक्ति ने फोन पर गाली गलौज कर अवैध रूप से रुपयों की मांग की थी। इसके साथ ही एक अन्य मामले की शिकायत सुतारों का वास निवासी हसन नामक व्यक्ति ने की थी। इसमें पीड़ित ने धमकी दिए जाने का आरोप जावरा निवासी रेहान लाल पर लगाया था। उससे भी आरोपी द्वारा दो लाख रुपये की मांग की गई थी। रुपये नहीं दिए जाने पर आरोपी ने पीड़ि को गोली मारने की धमकी देते हुए कहा था कि जहां वह निर्माण कार्य करता है, वहां पर ड्रग्स रख देगा। इन दोनों ही मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें