फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दुकान पर सामान खरीदने गई नाबालिग लड़की के साथ दबंगों ने की छेड़खानी, अपशब्द भी कहे

Sun, 26 Feb 2023 09:46 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

रीवा जिले के पनवार में एक नाबालिग लड़की से गांव के ही कुछ दबंगों ने छेड़खानी की। लड़की पास की दुकान पर सामान खरीदने गई थी, इसी दौरान मौका पाकर दबंगों ने उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की और उसे अश्लील शब्द भी कहे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा जिले के पनवार थाना अंतर्गत दोदर कॉलोनी में दबंगों के एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता गांव में छोटेलाल चर्मकार की दुकान पर सामान खरीदने गई थी। पीड़िता ने बताया कि दुकान पर पहले से ही मौजूद मयंक और अन्य एक ने कमरे में बंद कर जबरन मेरा हाथ पकड़ कर धक्का-मुक्की की और अश्लील शब्दों का प्रयोग किया। जब पीड़िता ने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपियों ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन


घटना की शिकायत पीड़िता ने पनवार थाने में दर्ज कराई है। पीड़िता नामजद शिकायत दर्ज कराना चाहती थी, लेकिन थाने में एक स्टाफ होने के कारण हमारी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। लड़की ने बताया कि रात भर थाना परिसर में ही पड़े रहे, सुबह थाना प्रभारी के आने पर हमारी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें