फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुन लो सरकार! जिस बोरवेल में गिरकर एक साल पहले बच्चा मर गया था, वह आज तक जस का तस खुला है, मुआवजा भी नहीं मिला

Sun, 08 Jan 2023 02:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

मध्यप्रदेश में उमरिया जिले के बड़छड ग्राम में पिछले साल 24 फरवरी को पांच साल का बच्चा गौरव द्विवेदी 200 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया था। रेस्क्यू के दौरान खेत में 200 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था, जो आज भी खेत में मौजूद है।
विज्ञापन
खेत में किया गड्ढा अभी तक नहीं भरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के बड़छड ग्राम में बीते साल 24 फरवरी को एक पांच साल का बच्चा गौरव द्विवेदी 200 फीट गहरे बोरबेल में गिर गया था। 18 घंटे तक चले एनडीआरएफ के रेस्क्यू के बाद बच्चे का मृत अवस्था में शव मिला था। रेस्क्यू के दौरान मृत बच्चे के पिता के खेत में 200 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था, जो आज भी खेत में मौजूद है।

विज्ञापन


पीड़ित परिवार अपने चार साल के बच्चे को खोने की वजह से तो सदमे में था ही, लेकिन प्रशासन की अमानवीयता में परिवार के लिए और मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। घटना को 11 महीने बीत जाने के बाद न तो खेत में किए गए गड्ढे को सही ठंग से भरा गया और न ही परिवार को किसी तरह की आर्थिक सहायता दी गई है।

बताते चलें, लगभग 18 घंटे तक चले रेस्क्यू के दौरान दर्जनों किसानों के खेतों में खड़ी फसल नष्ट हो गई थी। कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही ग्राम पंचायत को गड्ढा भरवाने के निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें