मध्य प्रदेश के दतिया और ग्वालियर ज़िलों की सीमा पर सिंध नदी में एक नौका डूब जाने से छह बच्चों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हैं। हादसा देर रात हुआ।
दतिया पुलिस कंट्रोल रूम के इंचार्ज एमके द्विवेदी ने बीबीसी को बताया कि इस नौका में माझी समाज के लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि नदी में बह गए लोगों की तलाश जारी है।