फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिंड में नाव पलटी: सिंध में डूबी जर्जर नाव, 14 लोगों में से 12 को बचाया, 2 बच्चे लापता

Sat, 29 Jan 2022 09:04 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

भिंड में एक जर्जर नाव पानी में डूब रही थी। अच्छी बात यह है कि नाव में सवार 14 में से 12 लोगों को बचा लिया गया है। दो लोग अब भी लापता है। 
विज्ञापन
भिंड में डूबी नाव से 12 लोगों को रेस्क्यू किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिंड में शुक्रवार शाम सिंध नदी में एक नाव पलट गई। उस पर 14 लोग सवार थे। राहत की बात यह है कि उनमें से 12 को बचा लिया गया। दो लापता है। नाव में सवार लोग भागवत कथा का भंडारा खाकर टेहनपुर गांव से हिलगवां लौट रहे थे। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि नाव टूटी-फूटी थी और उसमें क्षमता से ज्यादा सवार थे। मझधार में नाव में पानी भरने लगा और वह पलट गई। देर रात 12 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन में 12 लोगों को बचा लिया। सभी ग्रामीण सिंध के दूसरे छोर पर भंडारा खाने गए थे। वहां से लौटते वक्त ये हादसा हो गया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें