दुनिया भर के बच्चों और उनके माता-पिता के लिए खौफ का दूसरा नाम बन चुके ब्लू व्हेल गेम से जुड़ा एक नया खुलासा हुआ है। उसके चक्कर में फंस चुके एक बच्चे ने बताया कि गेम को ऑपरेट करने वाले किस तरह से मासूम बच्चों को फंसाते हैं। मध्य प्रदेश में दसवीं के एक छात्र ने ब्लू व्हेल गेम से जुड़ा खौफनाक किस्सा अपने एग्जाम में बयां किया। जिसको पेपर चेक करने के दौरान उसकी टीचर ने पढ़ लिया था। स्टूडेंट वहां रायगढ़ के एक स्कूल में 10वीं क्लास में पढ़ता है।
वहां हो रहे संस्कृत के एग्जाम में स्टूडेंट ने ब्लू व्हेल गेम से जुड़ा अपना किस्सा लिख दिया था। स्टूडेंट ने लिखा कि वह गेम की 49वीं स्टेज तक पहुंच गया है और उसे सुसाइ़ड करने के लिए कहा जा रहा है जिसकी वजह से वह काफी डरा हुआ है।
यह भी पढ़ें: छात्र छात्राओं को ब्लू व्हेल गेम, फोन से दूर रहने की दी सलाह
पेपर चेक कर रही टीचर ने जब स्टूडेंट की कॉपी पढ़ी तो वह हैरान रह गईं। उन्होंने फटाफट स्कूल और इलाके के प्रशासन को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद स्टूडेंट की काउंसलिंग शुरू की गई। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, यह घटना गुरुवार (21 सितंबर) को हुई त्रिमासिक परीक्षा के दौरान की है।
सुसाइड के लिए ऐसे किया जाता था मजबूर: स्टूडेंट ने पेपर में लिखा कि आत्महत्या के लिए दवाब बनाया जाता था। धमकी दी जाती थी कि अगर सुसाइड नहीं किया तो उसके माता-पिता को मार दिया जाएगा।
फिलहाल बच्चे के मन से डर निकालने का काम किया जा रहा है। परिवार के सदस्यों ने बाद में बताया कि बच्चे ने अपना हाथ काटकर फोटो भी अपलोड की थी।
क्या है ब्लू व्हेल गेम: इस गेम में अलग-अलग स्टेज पर अलग-अलग टास्क दिए जाते हैं। आखिरी टास्क में खेल रहे शख्स को अपनी जान देनी होती है। रूस में कई बच्चे इसके चक्कर में पड़कर जान दे चुके हैं। भारत में भी बच्चे इसका शिकार हो रहे हैं। मा्ना जाता है कि जो बच्चे अकेले और किसी वजह से उदास रहते हैं वे इसके चक्कर में जल्दी पड़ जाते हैं।