फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: महिलाओं ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में किया ब्लड डोनेट

Mon, 11 Mar 2024 12:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

MP News: कटनी जिला अस्पताल में महिलाओं ने 30 यूनिट ब्लड डोनेट किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। रक्तदान के दौरान महिलाओं का मानना है कि रक्तदान करने से उन सभी की जान बच जाती है, जिनकी मौत खून की कमी से हो जाती है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में किया ब्लड डोनेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में महिलाओं के एक समूह ने रक्तदान करते 30 यूनिट ब्लड लोगों की जान बचाने के लिए डोनेट किया है। समाजसेवी श्रेया खंडेलवाल ने बताया कि भारत की महिलाएं साइंटिस्ट, डॉक्टर, इंजीनियर से लेकर देश चलाने वाली प्रधानमंत्री तक रह चुकी है। ऐसा कोई मुकाम नहीं जिसे महिलाओं ने हासिल ना किया हो, तो फिर लोगों की जान बचाने वाले ब्लड डोनेट करने जैसी महत्वपूर्ण कार्य से कैसे पीछे हो सकते थे।

विज्ञापन


इसलिए आज जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में शामिल हुई महिलाओं ने 30 यूनिट से ज्यादा रक्तदान किया है। जिसमें नई उम्र की युवती और महिलाएं भी शामिल दिखी। उनका मानना है कि यह रक्तदान करने से उन सभी की जान बच जाती है, जिनकी मौत खून की कमी से हो जाती है। इसलिए हम लोग अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज ब्लड डोनेट करने कटनी जिला अस्पताल पहुंचे है। 

युवतियों को भी अभियान से जोड़ा गया
वहीं रक्तदान के लिए पहुंची सांवी बनवानी और एलिजा अख्तर ने बताया कि इस अभियान में नई उम्र की युवतियों को जोड़ा गया है, ताकि उनके अंदर का ब्लड डोनेट के प्रति डर खत्म हो सके। हालांकि श्रेया खंडेलवाल कई वर्षों से इस तरह की समाजसेवा करती आ रही हैं और आज हमने उनके सहयोग से रक्तदान शिविर को आयोजित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें