फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर में फटी मोबाइल की बैटरी: बच्चे के दोनों हाथ के पंजे, सिर और सीने में गंभीर चोट, बच्चा बैटरी से चला रहा था मोटर

Fri, 13 May 2022 07:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

10 साल का राज रैकवार अपने हम उम्र 3-4 अन्य बच्चों के साथ घर में पड़ी मोबाइल की बैटरी से तार जोड़कर छोटी मोटर चलाना चाह रहा था। मोबाइल बैटरी, तार, मोटर के इसी एक्सपेरिमेंट के दौरान बैटरी में जोरदार ब्लास्ट हुआ और वह इस ब्लास्ट में गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
छतरपुर में मोबाइल बैटरी फटने से 10 साल का बच्चा गंभीर घायल हो गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में मोबाइल की बैटरी ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है, जिसमें 10 साल का बच्चा गंभीर घायल हुआ है। इस ब्लास्ट में बच्चे के दोनों हाथ के पंजे क्षतिग्रस्त हुए हैं तो वहीं उसके सीने और सिर में गहरी चोटें पहुंची हैं। परिजन बच्चे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के उर्दमऊ गांव की है। गांव के भागचंद और प्रियंका रैकवार के 10 साल का राज रैकवार अपने हम उम्र 3-4 अन्य बच्चों के साथ घर में पड़ी मोबाइल की बैटरी से तार जोड़कर छोटी मोटर चलाना चाह रहा था। मोबाइल बैटरी, तार, मोटर के इसी एक्सपेरिमेंट के दौरान बैटरी में जोरदार ब्लास्ट हुआ और वह इस ब्लास्ट में गंभीर घायल हो गया। ब्लास्ट की आवाज सुनकर मां प्रियंका आई तो देखा बच्चे राज के दोनों हाथों से खून बह रहा था उसका सिर और सीना भी लहूलुहान था, जिसे देख वह घबरा गई। वह बच्चे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आए।  

घायल बच्चे राज ने बताया कि उसके साथ अन्य बच्चे भी थे, पर बैटरी वही पकड़े था जिससे उसके हाथ में ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में मेरे साथ अन्य बच्चे भी चपेट में आए हैं, पर उन्हें कम चोटें आई हैं जो गांव में ही हैं। हालांकि अब वह कभी ऐसा न करने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सर्जन और बच्चे का इलाज कर रहे डॉक्टर मनोज चौधरी ने बताया कि बैटरी ब्लास्ट से बच्चे के दोनों हाथ क्षतिग्रस्त हुए हैं, बैटरी के टुकड़े उसकी सीने, चेहरे शरीर में अन्य जगह धंस गए हैं। उसे तात्कालिक ट्रीटमेंट दिया गया था और अब उसे दोबारा ऑपरेशन थियेटर में लेजाकर C-आर्म मशीन से देखकर बैटरी के टुकड़ों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें