फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में संगठन का नाम शिवराज, उन्हीं के चेहरे पर चुनाव लड़ेंगे: झा

Fri, 22 Jun 2018 04:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
- फोटो : SELF
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पार्टी संगठन का ही हिस्सा हैं और सूबे में लगातार चौथी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए उन्हीं के चेहरे के आधार पर अगला विधानसभा चुनाव लड़ा जायेगा।
विज्ञापन


उन्होंने इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के नेतृत्व में बदलाव की संभावना की तमाम अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश के तहत यह बात कही।

झा ने कल रात यहां संवाददाताओं से कहा, "(भाजपा में) संगठन ही चुनाव लड़ाता है और संगठन का नाम जैसे केंद्र में नरेंद्र मोदी है, वैसे ही प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान है। वह (शिवराज) संगठन के ही हैं और उनके नाम पर ही हम अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।" 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिवराज फिलहाल भाजपा के संसदीय बोर्ड के सदस्य हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने से पहले वह भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी की युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत अलग-अलग सांगठनिक पदों पर रह चुके हैं।

झा ने मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को "उद्योगपति" और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को "महलपति" करार देते हुए कहा कि दोनों लोकसभा सांसद केवल अपने संसदीय क्षेत्रों की अगुवाई करते हैं और वे प्रदेशस्तरीय नेता नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें