फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में बोले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष: हमने चुनाव की तैयारियां की, ओबीसी विरोधी चेहरे के रूप में खड़ी होकर कांग्रेस ने डाला विघ्न

Sun, 19 Dec 2021 06:09 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ओबीसी विरोधी चेहरे के रूप में  खड़ी हुई है। हम चुनाव करवाना चाहते थे। चुनाव आयोग ने भी हरी झंडी दे दी थी लेकिन कांग्रेस ने विघ्न पैदा किया।
 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा। (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा कार्यसमिति व प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करने के लिए रविवार को इंदौर पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ओबीसी विरोधी चेहरे के रूप में  खड़ी हुई है। हम चुनाव करवाना चाहते थे। चुनाव आयोग ने भी हरी झंडी दे दी थी लेकिन कांग्रेस ने विघ्न पैदा किया।
विज्ञापन


कार्यसमिति व प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन में प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन का पाठ पढ़ाया। इसके बाद मीडिया से चर्चा की। पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि पंचायत चुनाव में ओबीसी का मुद्दा उठाकर कांग्रेस ने जो बातें हमारी पार्टी के लिए कही हैं, उनमें जरा सी भी सच्चाई नहीं है। पार्टी का काम सिर्फ झूठ बोलना और गलत जानकारी पहुंचाना है। यही काम उन्होंने न्यायालय को गुमराह करने के लिए भी किया है। प्रदेश की जनता समझ चुकी है कि कौन ओबीसी का विरोधी है। ओबीसी कमीशन का प्रारूप काफी पहले बन गया था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद कमीशन को संवैधानिक दर्जा मिला है। 

पंचायत चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण
प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि चुनाव को लेकर पार्टी हमेशा तैयार रहती है। पंचायत चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। चुनाव की गंभीरता समझते हुए पार्टी ने तैयारियां की हैं। चुनाव आयोग ने भी हरी-झंडी दी थी। मगर कांग्रेस ने चुनाव को लेकर व्यवधान पैदा किया। अब कांग्रेस ओबीसी विरोधी के चेहरे में खड़ी हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी को आगे करने के सवाल पर कहा कि जिस देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आध्यात्मिक हो और इस युग को नया चेहरा देने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा है। उनकी कार्यशैली को देखकर बाहरी एजेंसियों ने माना कि अपने देश के प्रधानमंत्री की लोकप्रियता सबसे अधिक है। वह दुनिया का चेहरा बन रहा है तो हमें बाकी बातों की चिंता नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें