फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में भाजपा की गोपनीय बैठक: राष्ट्रीय महामंत्री ने पढ़ाया संगठन का पाठ, सुदृढीकरण पर दिया जोर..विधायकों को रखा बैठक से दूर

Tue, 30 Nov 2021 04:22 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सोमवार रात को इंदौर भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष विशेष रूप से पहुंचे।  करीब तीन घंटे तक बैठक चली। बैठक में इंदौर के किसी विधायक को नहीं बुलाया। 
विज्ञापन
राष्ट्रीय संगठन महामंत्री का अभिवादन करते सीएम शिवराज। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार की रात इंदौर की राजनीति के लिहाज से गर्म रही। सर्द हवाओं में सियासी गर्माहट घुली। भाजपा संगठन के पदाधिकारी जुटेऔर तीन घंटे गुफ्तगू की। संगठनात्मक बातें हुईं और आगे की योजनाओं पर चर्चा की गई। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सहित प्रदेश संगठन के पदाधिकारी व मुख्यमंत्री शामिल हुए। विधायकों को बैठक से दूर रखा गया। बैठक में क्या बातें हुईं इसको लेकर भी किसी तरह की चर्चा नहीं की गई और इतना कहा कि संगठन को मजबूत करने के संबंध में बैठक थी। हालांकि इंदौर की इस गोपनीय बैठक के बाद भाजपा में अटकलों का दौर शुरू हो गया है क्योंकि लंबे समय बाद इंदौर में इस तरह की बैठक हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोमवार रात को इंदौर भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष विशेष रूप से पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, इंदौर के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा मौजूद थे। करीब तीन घंटे तक बैठक चली। बैठक में इंदौर के किसी विधायक को नहीं बुलाया। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष प्रदेश में तीन दिवसीय प्रवास पर है। इंदौर भी इसी के चलते आए थे और बैठक ली।  बैठक का मुख्य मुद्दा स्व. कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष को लेकर था।  जन्म शताब्दी वर्ष के तहत संगठन के सुदृढ़ीकरण के विस्तार के साथ ही प्रमुख विषय हैं जिन पर चर्चा हुई।  संगठन पर्व के तहत  ठाकरे की जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें