फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद का टोल विवाद वीडियो आने के बाद भी दोनों पक्षों की ओर से नहीं आया कोई आगे

Sun, 07 Oct 2018 02:15 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Toll case footage
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में टोल पर भाजपा नेता ने मार पीट की जिसका वीडियो सामने आने के 24 घंटे बाद भी भाजपा सांसद नंद कुमार सिंह चौहान और दूसरे पक्ष की ओर से को मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन



मार पीट के विवाद की लेकर संसद नंद कुमार सिंह ने अपने बयान में कहा कि,  ''मैंने टोल पर कार्ड दिखाया तो टोल वाले ने बदतमीजी से कहा, 'यहां सांसद-वांसद नहीं चलता। सबको पैसे देने पड़ते हैं।' मेरा कार्ड लेकर वह कंट्रोल रूम में यह कहते हुए चला गया कि दिल्ली से वेरिफाई करना पड़ेगा। यह बात सही है कि गनमैन ने गुस्से में मारपीट की और मुझे भी गुस्सा आ गया। टोल नाके पर मारपीट करते हुए फुटेज तो दिखाए गए, लेकिन टोल वालों ने जो कुछ किया, उसे नहीं दिखाया। मैं इस बारे में वकील से बात करके एक्शन लूंगा।''


विधानसभा चुनाव सिर पर है और इस प्रकार कि घटनाएं विपक्षी दलों के लिए चुटकी लेने का मौका साबित हो जाती हैं। जिस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, ''नंदकुमार सिंह चौहान का टोल नाके पर जो विवाद हुआ, वह महज एक घटना का प्रतीक है। भाजपा शासनकाल में कोई यह नई घटना नहीं है। हर जिले में ऐसी घटनाएं हो रही हैं। भाजपा के नेता बौखलाए हुए हैं। जनता इन नेताओं के बारे में समझ चुकी है, इसलिए वही इनकी विधानसभा चुनाव में विदाई कर देगी।''
विज्ञापन



घटनाक्रम की पूरी जानकारी प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को दे दी गई है। साथ ही  मारपीट में घायल हुए टोलकर्मी की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई करने की बात नहीं की गयी है। मानवाधिकार आयोग ने भी इस मामले में संज्ञान ले लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें