फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के पीए कोरोना पॉजिटिव, शपथ ग्रहण समारोह में हुए थे शामिल

Tue, 07 Jul 2020 11:27 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के पीए अनिल मिश्रा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अनिल मिश्रा दो जुलाई को मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राजभवन में मौजूद थे। इसके अलावा वह भाजपा कार्यालय की वर्चुअल रैली के दौरान भी कई नेताओं के संपर्क में थे।

विज्ञापन


अनिल मिश्रा मुख्यमंत्री हाउस में सिंधिया समर्थक पूर्व विधायकों से चर्चा के दौरान भी पूरे समय उपस्थित थे। उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पार्टी में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है की सिंधिया के पीए करीब एक हजार कार्यकर्ताओं के संपर्क में आए थे।

बता दें कि इससे पहले भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। दोनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दिल्ली के मैक्स सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया गया था। अस्पताल में कई दिन रहने के बाद वो स्वस्थ हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें