मध्य प्रदेश के
भाजपा विधायक ने विवादित बयान दिया है। विधायक गोपाल परमार ने कहा कि पहले गांवों में बच्चों की शादी बचपन में ही हो जाती थी। तो उस व्यक्ति की मानसिकता साफ हो जाती थी। लेकिन आज अगर किसी की शादी समय पर नहीं होती है तो वो भटक जाता है। जिसके चलते फिर लव जिहाद जैसी घटनाएं होती हैं।
बता दें कि भाजपा के नेता लगातार विवादित बयानबाजी कर रहे हैं। इससे पहले
पीएम मोदी ने खुद अपने मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को हिदायत दी थी कि वह फालतू की बयानबाजी से बचें और विपक्ष को बोलने का कोई मौका न दें। उन्होंने कहा था कि वह बयानबाजी के बजाय अपने काम पर ध्यान दें।