फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटों को टिकट की पैरवी कर रहे हैं बीजेपी के नेता

Mon, 16 Sep 2013 01:26 PM IST
भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के वंशवाद पर अक्सर कटाक्ष करने वाले भाजपा नेताओं में अपने बेटों का राजनीतिक करियर बनाने की होड़ चल पड़ी है। मध्यप्रदेश के इंदौर में उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने बेटे आकाश को चुनाव के मैदान में उतारने के एवज में खुद चुनाव न लड़ने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


अब इंदौर की सांसद सुमित्रा महाजन ने अपने बेटे मंदार महाजन के लिए अपील कर डाली कि अगर वह काबिल है तो उसे विधानसभा का टिकट क्यों नहीं मिलना चाहिए?

कैलाश विजयवर्गीय की बात पर राजनीतिक हलकों में किसी को विश्वास नहीं है कि वह चुनाव का मैदान छो़ड़ सकते हैं। लेकिन सुमित्रा महाजन अपने बेटे मंदार महाजन के विधानसभा टिकट के लिए काफी समय से लॉबिंग कर रही हैं।

जिले की दो विधानसभा सीटों देपालपुर और राऊ पर सुमित्रा महाजन की नजर है। देपालपुर की विधानसभा सीट अभी कांग्रेस के पास है लेकिन सुमित्रा महाजन का वहां अच्छा प्रभाव है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ कैलाश विजयवर्गीय राऊ की सीट पर नजरें गड़ाए हैं। सुमित्रा महाजन के बयान को कैलाश विजयवर्गीय के बयान से जोड़कर देखा जा रहा है।

सुमित्रा महाजन ने पहले तो कहा कि बेटे को विधानसभा का चुनाव लड़ना है तो वह टिकट लाए और चुनाव लड़े। लेकिन परिवारवाद के मुद्दे पर कहा कि यदि परिवार में कोई काबिल है तो उसे मौका मिलने दो।

मध्यप्रदेश की राजनीति में बहुत से नेताओं ने या तो अपने पुत्रों-भतीजों को राजनीति में उतार दिया है या उतारने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पुत्र कार्तिकेय सिंह और मंत्री गोपाल भार्गव के पुत्र भी राजनीति के मैदान में सक्रिय हुए हैं, हालांकि उनके अभी टिकट मांगने की संभावना नहीं है। वे अपने पिताओं के चुनाव प्रबंधन में हाथ आजमाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें