फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट न देने पर भाजपा नेता के बेटे ने फूंका घर

Fri, 06 Dec 2013 08:50 PM IST
एजेंसी/मुरैना
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट नहीं देने का खामियाजा एक गांववाले को भुगतना पड़ा है।
विज्ञापन


25 नवंबर को हुए राज्य विधानसभा के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार और पूर्व विधायक मेहरबान सिंह रावत के बेटे ने अपने पिता के पक्ष में मतदान नहीं करने पर मंगरोल गांव के एक ग्रामीण के घर में आग लगा दी।
विज्ञापन


हालांकि, ग्रामीण पारसराम गौड़ का नसीब इतना अच्छा था कि उसके परिवार का कोई भी सदस्य इस आग में नहीं झुलसा। मगर आग से घर में रखे सारे सामान खाक हो गए।

गौड़ की शिकायत पर पुलिस ने प्रत्याशी और उसके बेटे रूपा रावत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस रिकार्ड में रूपा रावत के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें