नोटबंदी के बाद एक तरफ देश में लोग कैश की समस्या से जुझ रहे हैं वहीं मध्य प्रदेश में एक बीजेपी के नेता के बार बालाओं पर नोट बरसाने का वीडियो वायरल हो रहा है। धार से जिला पंचायत उपाध्यक्ष और बीजेपी के नेता कल्याण पटेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष अश्लील डांस कर रही लड़कियों के साथ जमकर ठुमके लगा रहे हैं। साथ ही उन पर जमकर नोट भी बरसा रहे हैं।
दरअसल 10 दिसंबर को घाट बिल्लोद में एक शादी समारोह का आयोजन किया गया जिसमें डांसर्स को बुलाया गया था। शादी में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कल्याण पटेल भी शामिल हुए और डांस कर रही लड़कियों पर जमकर नोट बरसाए।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंच पर पहुंचते ही पंचायत उपाध्यक्ष ने सारे कैमरे बंद करवाए और फोटो न लेने की हिदायत दी। कैमरे बंद होते ही डांसर्स के साथ जमकर ठुमके लगाए। इस दौरान उन्होंने डांसर्स पर पैसे भी लुटाए।