ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंदौर के सांसद शंकर लालवानी से भी ट्वीट कर मदद मांगी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि "इंदौर के सांसद शंकर लालवानी जी की पहल से कई छात्रों की घर वापसी की राह खुली। मेरा अनुरोध है कि इसमें जानकारी देने की समय सीमा को थोड़ा बढ़ाया जाना चाहिए जिससे जिन छात्रों तक ये सूचना नहीं पहुंची, या विलंब से पहुंची है, वो भी अपनी जानकारी दे सकें।"
बता दें कि इससे पहले शंकर लालवानी ने ट्वीट कर छात्रों को किसी भी तरह की समस्या के लिए संपर्क करने को कहा था। और इसी ट्वीट के जवाब में सिंधिया ने समय सीमा बढ़ाने के लिए अनुरोध किया था।