फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में भाजपा किसी को सत्ता से बेदखल करने की कोशिश नहीं कर रही : शिवराज

Sun, 23 Jun 2019 04:15 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उनकी पार्टी मध्यप्रदेश में सत्ता से किसी को बेदखल नहीं कर रही है, लेकिन यदि कांग्रेस की अंदरूनी कलह की वजह से सरकार गिर जाती है तो वह कुछ नहीं कर सकती। 

विज्ञापन


चौहान ने यह बात उस वक्त कही, जब उनसे पूछा गया कि क्या भाजपा अगले विधानसभा चुनाव होने से पहले मध्य प्रदेश में सरकार बनाएगी। वह भाजपा के सदस्यता अभियान के जिला और  क्षेत्रीय स्तर के प्रमुखों को संबोधित करने के लिए सप्ताहांत में यहां मौजूद थे। 

उन्होंने शनिवार शाम समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘अब, यदि कांग्रेस सरकार पार्टी की अंदरूनी कलह से गिर जाती है तो वह कुछ नहीं कर सकते। हम किसी को अपदस्थ नहीं कर रहे हैं लेकिन वहां (मध्यप्रदेश में) जो कुछ चल रहा है, वह अच्छा नहीं है।’ 
विज्ञापन


गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में 15 साल तक सत्ता से बाहर रहने के बाद पिछले साल के आखिर में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराकर कांग्रेस ने शासन में वापसी की थी। 

राज्यके तीन बार मुख्यमंत्री रहे चौहान ने खुद को ‘एक देश, एक चुनाव’ का प्रबल समर्थक बताते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों के साथ होना चाहिए क्योंकि लगातार चुनाव होने से देश का विकास पटरी से उतर जाता है। दरअसल, राजनीतिक दल अगले चुनावों की तैयारी में चौबीसों घंटे-सातों दिन लगे रहते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं जब मुख्यमंत्री था तभी से इस विचार (एक देश, एक चुनाव) का प्रबल समर्थक हूं।’ 

यह पूछे जाने पर कि क्या ‘एक देश, एक चुनाव’ छोटी पार्टियों के लिए अस्तित्व का संकट पैदा कर देगा, चौहान ने ओडिशा का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां लोकसभा चुनाव-2019 के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी हुए। लोकसभा चुनाव में भाजपा को अधिक वोट मिले जबकि विधानसभा चुनाव में नवीन पटनायक और बीजद को लोगों ने जनादेश दिया। 

पश्चिम बंगाल में चल रहे घटनाक्रम और वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर टिप्पणी करने के लिए कहे जाने पर चौहान ने कहा, ‘वह अपना मानसिक संतुलन खो चुकी हैं और बहुत गुस्सैल हो गई हैं।’ गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बाद बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच हिंसक झड़प की घटनाएं देखने को मिली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें