फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मध्यप्रदेश: राजपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी देवी सिंह का निधन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Mon, 05 Nov 2018 08:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवी सिंह पटेल - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश के राजपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी देवी सिंह पटेल का निधन हो गया है। सोमवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ।


 

जानकारी के मुताबिक देवी सिंह पटेल अपने कमरे में सो रहे थे। उसी दौरान अचानक उनके सीने में दर्द हुआ और उनकी मौत हो गई। उनके निधन की खबर से पार्टी सहित पूरे जिले में शोक का माहौल है।


बता दें देवी सिंह चार बार राजपुर से विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा एक बार वह राज्यमंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। उन्हें पार्टी ने एक बार दोबारा 2018 के विधानसभा चुनावों में प्रत्याशी बनाया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next