फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: नौकरी जाने से दुखी युवक ने स्वर्ण जयंती पार्क में लगाई फांसी, आर्थिक तंगी होने से था डिप्रेशन में

Sat, 25 Feb 2023 09:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

चूनाभट्टी थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को बेरोजगार युवक ने स्वर्ण जयंती पार्क में एक पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पार्क के चौकीदार ने उसे फांसी के फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी थी। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
चूनाभट्टी थाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में चूनाभट्टी थाना क्षेत्र के स्वर्ण जयंती पार्क में पेड़ पर एक बेरोजगार युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक की कई महीने पहले नौकरी छूट गई थी। उसके बाद से वह डिप्रेशन में चल रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


चूनाभट्टी थाना पुलिस के अनुसार, मृतक अर्जुन बलाई (30) ललिता नगर कोलार का रहने वाला था। वह दो साल पहले एक एनजीओ में काम करता था। कुछ महीने पहले उसकी नौकरी छूट गई। नौकरी जाने के बाद वह आर्थिक तंगी से गुजरने लगा। बाद में वह डिप्रेशन का शिकार हो गया। परिजन उसका डिप्रेशन का इलाज भी करा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को अर्जुन ने स्वर्ण जयंती पार्क में एक पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पार्क के चौकीदार अरविंद यादव ने उसे फांसी के फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इससे आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें