फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Crime: मास्क लगाकर लाइब्रेरी में घुसा चोर, छात्रा का लैपटॉप लेकर हुआ फरार; सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Sat, 09 May 2026 07:53 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के अशोका गार्डन स्थित लाइब्रेरी में मास्क लगाकर आए युवक ने नर्सिंग छात्रा का लैपटॉप चोरी कर लिया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। वहीं इलाके में ट्रैक्टर-ट्रॉली और दोपहिया चोरी की घटनाएं भी सामने आईं।

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके की एक लाइब्रेरी में चेहरे पर मास्क लगाकर घुसे युवक ने मौका मिलते ही एक युवती का लैपटॉप चोरी कर लिया। यह पूरी वारदात लाइब्रेरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है, हालांकि उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

अशोका गार्डन पुलिस के मुताबिक 26 वर्षीय अनामिका सोलंकी सुंदर नगर में रहती हैं और मूल रूप से नर्मदापुरम की निवासी हैं। वह भोपाल में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही हैं। पढ़ाई के लिए वह रोजाना नर्मदा पार्क के पीछे स्थित एक लाइब्रेरी जाती थीं।

विज्ञापन


पढ़ें:  एफडी तुड़वाकर 30 लाख डकार गया ठग, महीनों तक भेजता रहा फर्जी लाभांश; रिटायर्ड बुजुर्ग को लगाया चूना

बताया गया है कि 27 अप्रैल को अनामिका अपना लैपटॉप लाइब्रेरी के केबिन में रखकर नर्मदापुरम चली गई थीं। कुछ दिन बाद लौटने पर उन्होंने देखा कि केबिन में रखा लैपटॉप गायब है। इसके बाद उन्होंने लाइब्रेरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में रात करीब 10:45 बजे एक युवक मुंह पर मास्क लगाकर उनका लैपटॉप बैग में रखकर ले जाता दिखाई दिया। इसके बाद अनामिका ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। चोरी गए लैपटॉप की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है।

इसी थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी चोरी कर ली। पुलिस के अनुसार फरियादी महाराज अहिरवार ने अपना ट्रैक्टर-ट्रॉली औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री के सामने खड़ा किया था। इसी दौरान अज्ञात बदमाश वाहन चोरी कर ले गए। चोरी गए ट्रैक्टर-ट्रॉली की कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई गई है। वहीं हनुमानगंज के काजी कैंप इलाके से सबूर खान का स्कूटर और सिंधी कॉलोनी से रोशन दांगी की बाइक भी चोरी हो गई। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें