फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व सिकल सेल दिवस: 19 जून को बड़वानी में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल

Mon, 09 Jun 2025 04:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन-2047 के अंतर्गत विश्व सिकल सेल दिवस 19 जून को बड़वानी में ग्राम पंचायत तलून के खेल स्टेडियम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होगी। 
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर 19 जून को बड़वानी जिले के ग्राम पंचायत तलून स्थित खेल स्टेडियम में एक भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी। उनके साथ मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल और अन्य मंत्रीगण भी उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन-2047 के अंतर्गत किया जा रहा है। इस अवसर पर कई नवाचारों की शुरुआत की जाएगी, जिनमें जेनेटिक काउंसलिंग जागरूकता वीडियो, प्रभावित गर्भवती महिलाओं के लिए व्यापक दिशानिर्देश और मॉड्यूल शामिल हैं। इसके अलावा उन पंचायतों को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने लक्षित आयु वर्ग की शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग पूरी की है। प्रदेश के 33 सिकल सेल प्रभावित जिलों में विशेष परामर्श शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां रोगियों और उनके परिवारों को आनुवंशिक परामर्श, रोग प्रबंधन और जरूरी चिकित्सकीय सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। जिला अस्पतालों से लेकर उप-केन्द्रों तक विशेष शिविर लगाकर रोग की पहचान और स्क्रीनिंग की जाएगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सौर ऊर्जा से सिंचाई का नया युग:  सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना को मिलेगा विस्तार, 10 जून को भोपाल में समिट

परामर्श विशेष अभियान चलाया जाएगा 
सरकार द्वारा सिकल सेल रोगियों को पेन क्राइसिस जैसी गंभीर स्थितियों से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रदेश की जनजातीय और ग्रामीण पंचायतों में स्क्रीनिंग और परामर्श के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। राज्य स्तर पर तैयार किए गए जेनेटिक काउंसलिंग कार्ड का वितरण भी इस मौके पर किया जाएगा, जिससे नागरिकों को अपने आनुवंशिक स्वास्थ्य की बेहतर समझ मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: मप्र भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर असमंजस बरकरार, 16 जून के बाद हो सकता है संगठन चुनाव का एलान

यूडीआईडी कार्ड बनाने शिवर आयोजित होंगे 
साथ ही, विकलांगता योजनाओं और वित्तीय सहायता से सिकल सेल रोगियों को जोड़ने के लिए यूडीआईडी कार्ड निर्माण के लिए मेगा शिविर आयोजित किए जाएंगे। अब तक प्रदेश में 1 करोड़ 5 लाख नागरिकों की सिकल सेल स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिनमें से 2 लाख से अधिक वाहक और 28,297 रोगी चिन्हित हुए हैं। इनके उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। एम्स भोपाल में नवजात शिशुओं की 72 घंटे में जांच हेतु विशेष लैब, इंदौर में बोनमेरो ट्रांसप्लांट यूनिट तथा रीवा में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की गई है। राज्य सरकार ने 2047 तक सिकल सेल रोग के समूल उन्मूलन का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए चरणबद्ध, सशक्त और सतत प्रयास जारी हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें