फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: नवविवाहिता ने ससुराल जाने से मना किया तो पति ने गला दबाकर की हत्या, 14 माह पहले हुआ था विवाह

Tue, 20 Jan 2026 08:25 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

नवविवाहित पत्नी को पैतृक गांव में अपने माता-पिता के साथ रहने के लिए भेजने की जिद ने पति को हैवान बना दिया। आरोपी पति ने विवाद के दौरान पत्नी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कंचन साहू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के छोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नवविवाहिता की उसके पति ने गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका की शादी करीब 14 माह पहले हुई थी। पति उसे रायसेन स्थित अपने पैतृक गांव में सास-ससुर के साथ रहने के लिए दबाव बना रहा था, जबकि नवविवाहिता पति के साथ शहर में रहना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था।

विज्ञापन


छोला थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामला नवविवाहिता से जुड़ा होने के कारण जांच का जिम्मा एसीपी को सौंपा गया है। मायके पक्ष के लोगों को भी बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। पुलिस पति के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है। आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने पत्नी के साथ मारपीट करना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने महिला का मुंह कपड़े से दबाए रखा और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलते ही आरोपी को हत्या के मामले में औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा मिठाई कांड: चूहा मारने की दवा मिलाने का खुलासा, लावारिस थैले की मिठाई बनी थी मौत की वजह; जानें सबकुछ

जानकारी के अनुसार मृतका कंचन साहू (30) टीला जमालपुरा की निवासी थी। करीब 14 माह पहले उसकी शादी ग्राम खेजड़ा स्थित राधाकृष्णा कॉलोनी में रहने वाले हेमराज साहू से हुई थी। हेमराज फुटकर व्यवसायी है और हाट-बाजारों में दालें बेचने का काम करता है। कंचन और हेमराज दोनों की यह दूसरी शादी थी और दोनों पहले से तलाकशुदा थे।

बताया गया है कि संक्रांति पर्व पर जब कंचन अपने मायके गई थी, तब उसने अपनी मां को पति द्वारा गांव चलने के लिए बनाए जा रहे दबाव की जानकारी दी थी। रविवार रात भी इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद हेमराज ने कंचन का गला दबा दिया। हत्या के बाद आरोपी को लगा कि पत्नी बेसुध है और वह दूसरे कमरे में जाकर सो गया।
विज्ञापन


सुबह जब वह उठा तो पत्नी को मृत अवस्था में पाया। इसके बाद वह खुद थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें