डीजीपी कैलाश मकवाणा दाईं तरफ पहले नंबर पर
- फोटो : अमर उजाला
रायपुर में आयोजित DGPs/IGPs कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह से ही बैठक में शामिल रहे। इस दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। कॉन्फ्रेंस में आतंकवाद-रोधी कार्रवाई, महिलाओं की सुरक्षा, बड़े जनआंदोलनों का प्रबंधन, विदेशों में छिपे भारतीय भगोड़ों को वापस लाने की रणनीति, और जांच-अभियोजन में फॉरेंसिक के बढ़ते उपयोग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन दिए और चर्चा की।