फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय के घेराव पर घमासान: भाजपा कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप, कमिश्नर से मिलने पहुंचे कांग्रेसी

Tue, 27 Oct 2026 04:14 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के घेराव के दौरान कथित मारपीट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ पत्रकार के घायल होने का मामला पुलिस कमिश्नर तक पहुंच गया है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई, पुलिस की भूमिका की जांच और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर से मिले कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के घेराव के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए टकराव का मामला अब पुलिस कमिश्नर तक पहुंच गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि 26 अक्टूबर को हुए घटनाक्रम के दौरान मारपीट में पार्टी कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार घायल हुए। मंगलवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के साथ जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि सोमवार को हुए घटनाक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आईं। वरिष्ठ पत्रकार को भी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। कांग्रेस ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि घटनाक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर ही लाठीचार्ज किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि यह जांच होनी चाहिए कि टकराव के दौरान क्या हुआ और पुलिस ने किन परिस्थितियों में बल प्रयोग किया।
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई पर भी जांच की मांग
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर से कहा कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के घेराव के दौरान हुई घटनाओं की निष्पक्ष पड़ताल की जाए। कथित मारपीट में शामिल लोगों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई हो। साथ ही पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जाए। यदि किसी स्तर पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई हुई है, तो जवाबदेही तय की जाए। मुकेश नायक ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों का जवाब विचारों और संवाद से दिया जाना चाहिए। किसी राजनीतिक दल के कार्यालय को निशाना बनाना और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करना लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सभी पक्षों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की है।

यह भी पढ़ें-मानसून लौटने के बाद एमपी में भारी बारिश का अलर्ट क्यों?: बंगाल की खाड़ी का तूफान बदलेगा मौसम, करवा चौथ पर असर
विज्ञापन



घायल पत्रकार का मामला भी उठाया
कांग्रेस ने घटनाक्रम में वरिष्ठ पत्रकार के घायल होने को पत्रकारों की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा बताया। नायक ने कहा कि राजनीतिक गतिविधियों की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होनी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने घायल पत्रकार के मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि ऐसे मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होने पर राजनीतिक तनाव बढ़ सकता है। पार्टी ने पुलिस प्रशासन से राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर पूरे घटनाक्रम की जांच करने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करने वालों में मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल, वरिष्ठ नेता अरुण श्रीवास्तव, आनंद तारण, पार्षद गुड्डू चौहान, राजकुमार सिंह, पूर्व प्रवक्ता अभिनव बरोलिया और जिला संगठन महामंत्री अभिषेक शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें