फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

Tue, 08 Nov 2022 09:52 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिंधिया मंगलवार को भाजपा की प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक छोड़कर चले गए थे। जिसको लेकर कई सियासी मायने निकाले जा रहे थे। हालांकि, केंद्रीय मंत्री ने स्वास्थ्य कारणों से बैठक छोड़ने का हवाला दिया था।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना से संक्रमति हो गए हैं। सिंधिया ने ट्वीट कर खुद यह जानकारी दी है। उन्होंने संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर बताया कि मैं आप सभी को सूचित करना चाहता हूं कि डॉक्टरों के परामर्श पर कराई गई कोविड-19 की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आप सभी से मेरा निवेदन है कि पिछले कुछ दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आएं हैं, वो सभी निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी जांच करवाएं। 


विज्ञापन

बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को भाजपा की प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में शामिल हुए थे लेकिन अचानक कुछ देर बाद ही स्वास्थ्य कारणों से बैठक छोड़कर चले गए थे। भाजपा पदाधिकारियों ने बताया था कि सिंधिया बुखार से पीड़ित हैं। हालांकि, उनके बैठक से जाने को लेकर कई चर्चाएं भी शुरू हो गई थी। अब खुद केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर कोराना संक्रमित होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन


एमपी की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-MP की खास खबरें: सिंध नदी में ट्रैक्टर-ट्रॉली गिरी, चार की मौत, इंदौर में लड़की को पीटने के मामले में केस दर्ज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें