फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp news: कैंपस चलो अभियान के अंतर्गत एनएसयूआई कार्यकर्ता कल प्रदेश भर के सभी जिलों में कलेक्टर को देंगे ज्ञापन

Sun, 22 Sep 2024 06:26 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता चरणबद्ध तरीके से कैंपस चलों अभियान चला रहे हैं। छात्र-छात्राओं की मांगों को लेकर 23 अगस्त सोमवार को सभी जिलों में जिला अध्यक्ष व समस्त पदाधिकारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। 
 
विज्ञापन
कैंपस चलो अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मध्यप्रदेश में छात्र-छात्राओं और युवाओं की मांगों को लेकर कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई ने अगस्त के प्रथम सप्ताह में प्रदेशस्तरीय बैठक कर कैंपस चलों अभियान का आगाज़ किया था  उसके बाद से ही सभी जिलों के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता चरणबद्ध तरीके से कैंपस चलों अभियान को चला रहे हैं। एनएसयूआई 23 अगस्त सोमवार को सभी जिलों में जिला अध्यक्ष व समस्त पदाधिकारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे । 
विज्ञापन



गूंगी बहरी सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंगी
प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने कहा कि मध्यप्रदेश के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं और सभी छात्र छात्राओं ने एनएसयूआई के कैंपस चलों अभियान को सफल बनाने में बहुत सहयोग किया हैं लेकिन मध्यप्रदेश की गूंगी बहरी सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंगी मध्यप्रदेश सरकार लगातार युवाओं और छात्रों की उपेक्षा कर रही हैं जिसको लेकर एनएसयूआई पूरे प्रदेश में उग्र प्रदर्शन करेंगी।  कैंपस चलो अभियान के माध्यम से छात्र मांग पत्र को लेकर प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में एनएसयूआई एक-एक छात्रों के बीच पहुंच कर एनएसयूआई के छात्र मांग पत्र की विस्तृत जानकारी दी गई हैं।

कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित
एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव व मध्यप्रदेश प्रभारी महावीर गुर्जर ने कहा कि कैंपस चलों अभियान के तहत जो सभी पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम किए गए हैं उन सभी कार्यक्रमों की समीक्षा कर जो बेहतर एवं प्रभावी तरीके से कार्यक्रम करेंगे उन सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे। एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष व कैंपस चलों अभियान के मीडिया प्रभारी रवि परमार ने बताया कि प्रभारीगण व प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर सोमवार को सभी जिलों में कलेक्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन दिए जाएंगे भोपाल में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अक्षय तोमर ज्ञापन सौंपेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे का प्लान
- 1 अक्टूबर 2024 सभी क्षेत्रीय सांसदों एवं विधायकों को एनएसयूआई ज्ञापन सौंपेंगी।
- 14, अक्टूबर 2024 को मुख्यमंत्री के नाम "छात्र मांग पत्र" को लेकर पोस्ट कार्ड भेजेगी।
- 21 अक्टूबर 2024 को प्रदेशभर में छात्र मांग पत्र को लेकर "घंटी बजाओ सरकार को जगाओं" अभियान चलाएगी ।
- 25 अक्टूबर 2024 को प्रदेशभर में प्रेस कांफ्रेंस कर बड़े आंदोलन की चेतावनी देगी ।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें