फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भोपाल एम्स में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी, शातिर महिलाओं ने कई लोगों को बनाया शिकार

Fri, 12 Sep 2025 04:36 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर दो महिलाओं रिहाना बी और रुबीना बी ने करीब 3.7 लाख रुपए की ठगी की। वे कई लोगों से पैसे लेकर नौकरी नहीं लगवा सकीं। शिकायत पर पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया। पहले भी एम्स में ऐसे फर्जीवाड़े हो चुके हैं। 
विज्ञापन
photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नौकरी करने वाली दो महिलाओं ने आधा दर्जन से अधिक लोगों से करीब पौने चार लाख रुपए ऐंठ लिए हैं। ठगी का यह सिलसिला जनवरी महीने से चल रहा था। पुलिस के पास कई आवेदन पहुंचे तो जांच के बाद दोनों महिलाओं के खिलाफ जालसाजी का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दिवाली से पहले झटका, फिर फायदा, लाडली बहना योजना पर सरकार का बड़ा कदम; जानें क्या हो रहा?

पुलिस के अनुसार देवेंद्र कुमार रघुवंशी पिता रमेश रघुवंशी (37) साल गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित विकास नगर बस्ती में रहता है। वह पहले एम्स अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। वह जिस कंपनी की तरफ से काम पर लगा था उसका ठेका समाप्त हो गया। एम्स अस्पताल प्रबंधन ने नई कंपनी को ठेका दिया था। जिसके लिए रिहाना बी और रुबीना भी आउटसोर्स में काम कर रही थीं। उन्होंने देवेंद्र कुमार रघुवंशी और उसकी बहन को नौकरी दिलाने का झांसा दिया। सौदा एक लाख रुपए में तय किया गया। जिसके तहत 50 हजार रुपए नकद दे दिए गए, लेकिन वह नौकरी नहीं लगा सकीं। यही बात बोलकर आरोपियों ने कई अन्य से भी पैसे ऐंठ लिए। आरोपियों ने करीब तीन लाख 70 हजार रुपए नौकरी लगाने के नाम पर हड़प लिए। यह बात पुलिस को पता चली तो जांच की गई। जिसके बाद गुरुवार दोपहर लगभग साढ़े चार बजे आरोपी रिहाना बी और रुबीना बी के खिलाफ जालसाजी का प्रकरण दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भाजपा विधायक बोले- गृहयुद्ध छिड़ना चाहिए, कुछ नहीं होगा, इस भरोसे में मत रहना; अंदर सुरक्षा कौन करेगा

पहले भी हो चुके हैं इस तरह के अपराध
यह पहला मामला नहीं है जब भोपाल एम्स में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी की गई है। पहले भी फर्जी नियुक्ति पत्र देकर कई बेरोजगार युवक-युवतियों को ठगी का शिकार बनाया गया है। कुछ मामलों में बागसेवनिया पुलिस ने जालसाजों की गिरफ्तार कर जेल भी भेज चुकी है। पुलिस जल्दी ही इस मामले में आरोपी महिलाओं की गिरफ्तारी का दावा कर रही हैI

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें