फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: मामूली बहस के बाद हुई तनातनी में चली तलवार, दो महिलाओं को किया लहूलुहान

Fri, 20 Feb 2026 09:23 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के अयोध्या नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने दो महिलाओं पर तलवार से हमला कर दिया। घटना में एक महिला के हाथ और दूसरी के पेट में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या नगर इलाके में आवारा कुत्तों को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक युवक ने दो महिलाओं पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानें क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार श्रवण कांता सोसायटी में रहने वाले कुछ लोगों ने इलाके में घूम रहे आवारा कुत्तों को नगर निगम की टीम से पकड़वाया था। इस बात से कुछ पशु प्रेमी नाराज थे। गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे पिपलानी क्षेत्र में रहने वाला अशोक चौहान नाम का युवक सोसायटी में पहुंचा। वह एक मकान के बाहर खड़े होकर फोटो खींचने लगा। घर में रहने वाली महिला वंदना ने उससे फोटो खींचने का कारण पूछा।

ये भी पढ़ें- पीपुल्स विवि को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में साइनाइड बम का दावा, पुलिस ने परिसर खाली कराया
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात पर अशोक ने तलवार निकालकर वंदना पर हमला कर दिया। तलवार उनके हाथ पर लगी, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। घटना के समय वहां मौजूद लक्ष्मी नाम की दूसरी महिला ने विरोध किया। इस पर आरोपी ने उनके पेट में तलवार मार दी। इससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हमले के बाद अशोक अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी और उसके साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें