फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में तेज रफ्तार का कहर: दो हादसों में एक युवक की हुई मौत, दो की हालत गंभीर; परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Thu, 23 Apr 2026 04:40 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में दो सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। अरेरा हिल्स में बाइक टक्कर में युवक ने दम तोड़ा, वहीं सुभाष मार्केट में लोडिंग वाहन की टक्कर से दो घायल अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन
भोपाल में तेज रफ्तार का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के अरेरा हिल्स क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय राजा यादव, निवासी बल्लभ नगर, अपनी मोटरसाइकिल से जेल पहाड़ी रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान दूसरी मोटरसाइकिल के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राजा यादव के सिर, मुंह, नाक और बाएं पैर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

इधर, गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के सुभाष मार्केट में एक तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक वाहन के अगले हिस्से में फंस गए, जिन्हें राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


पढ़ें:  'तुम्हारे दांत तोड़ दूंगा', CEO ने जिला पंचायत अध्यक्ष पति पर लगाया धमकाने का आरोप; भाजपा नेता पर केस दर्ज

जानकारी के अनुसार, ओल्ड सुभाष नगर निवासी रंजीत सेन, आशीष श्रीवास और मोंटी सेन कटारा हिल्स स्थित अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। आशीष और मोंटी एक ही मोटरसाइकिल पर थे, जबकि रंजीत दूसरी बाइक से पीछे चल रहे थे। सुभाष मार्केट पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में आशीष श्रीवास के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं, जबकि मोंटी सेन भी बुरी तरह घायल हो गए।

घटना के बाद रंजीत और स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर तुरंत एम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। रंजीत सेन की शिकायत पर गोविंदपुरा पुलिस ने लोडिंग वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें