भोपाल में कोचिंग छात्रा से छेड़छाड़ का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। घर से लेकर कोचिंग तक मनचलों द्वारा की जाने वाली छेड़छाड़ से परेशान होकर किशोरी ने कीटनाशक दवा पीकर जान देने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छेड़छाड़ व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय किशोरी बैरसिया इलाके में रहती है। एक साल पहले वह कोचिंग क्लास जाया करती थी। मोहल्ले में रहने वाला एक युवक पीछा करते हुए उसे परेशान किया करता था। छेड़छाड़ करने के दौरान वह शादी के लिए दबाव बनाता और इंकार करने पर जबरन शादी करने की धमकी भी देता था।
कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश
युवक की हरकतों से तंग आकर घटना के अगले दिन किशोरी ने जान देने के लिए कीटनाशक पी लिया। परिजनों को पता चला तो उसे इलाज के लिए तुरंत ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया। करीब पांच दिन चले इलाज के बाद किशोरी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस दौरान कीटनाशक पीने की जानकारी मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई थी। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद पीड़िता शुक्रवार को बैरसिया थाने पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
ये भी पढ़ें- MP News: सात दिन में मिले आठ हीरे, पन्ना की खदान में चमकी रचना की किस्मत, सबसे बड़े हीरे का वजन 0.79 कैरेट