मध्य प्रदेश में शनिवार को नव जिलों में बारिश दर्ज की गई वहीं ज्यादातर जिलों में गर्मी ने लोगों को परेशान किया राजधानी भोपाल में धूप छांव का दौर चलता रहा। इधर प्रदेश में 1 सितंबर रविवार से मौसम का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हो रहा है जिससे भारी से अति भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया। इससे पूरा प्रदेश भीग जाएगा। 35 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। शनिवार को इंदौर के उज्जैन, छतरपुर के नौगांव, धार, गुना, नर्मदापुरम, इंदौर, खरगोन, सीधी और बालाघाट के मलाजखंड में भी बारिश हुई। उज्जैन में सबसे ज्यादा पौन इंच बारिश हुई गया। नौगांव में आधा इंच से ज्यादा बारिश दर्ज हुई है।
अगले 24 घंटे में इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश के जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है उनमें से रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल जिलों में अतिभारी वर्षा होने का अलर्ट है। वहीं विदिशा, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, देवास, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, श्योपुरकलां, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्णा जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन, आगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में सामान्य बारिश होने की संभावना जारी की गई है।
प्रेशर एरिया सिस्टम का असर
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया सिस्टम एक्टिव है। दूसरी ओर, मानसून ट्रफ ऊपर से गुजर रही है। इसके असर से शनिवार को ज्यादा जिलों में तो तेज बारिश नहीं होगी, लेकिन 1 से 3 सितंबर तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश का दौर शुरू होगा। लो प्रेशर एरिया सिस्टम का असर बढ़ने से ऐसा होगा।
3.4 इंच बारिश होते ही सामान्य कोटा हो जाएगा पूरा
मौसम विभाग ने इस वर्ष प्रदेश में 106% तक बारिश होने का अनुमान जताया है।मौसम विभाग के आंकड़े को देख तो अभी तक प्रदेश में 33.9 इंच बारिश हो चुकी है, जो सीजन की 91 फीसदी है। 3.4 इंच पानी और गिरते ही प्रदेश में सामान्य बारिश का आंकड़ा भी पार हो जाएगा। मंडला और सिवनी ऐसे जिले हैं, जहां 45-46 इंच पानी पानी गिर चुका है, जबकि रीवा में सबसे कम 22.3 इंच बारिश ही हुई है। प्रदेश के 10 जिलों में 40 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है। मंडला में सबसे ज्यादा 46.87 इंच बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश वाले टॉप-10 जिलों में मंडला, सिवनी, सीधी, डिंडौरी, श्योपुर, भोपाल, छिंदवाड़ा, रायसेन, नर्मदापुरम और सागर है।